फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of the young man taken out 90 days after the grave, body injury marks

कब्र से 90 दिन बाद निकाला युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

Thu, 04 Jan 2018 02:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man taken out 90 days after the grave, body injury marks
कब्र से निकाला शव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में 90 दिनों बाद कब्र से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक आदिल (18) पुत्र इलियास निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 को बीती 30 सितंबर को नशा मुक्ति केंद्र सिखेड़ा हापुड़ में भर्ती कराया था। चार अक्तूबर को आदिल की मौत हो गई। अगले दिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव सुपुर्द-ए-खाक किया था। आरोप है कि आदिल ने तीन अक्तूबर को अपनी दो बहनों से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने खुद को ठीक होना बताया था। परिजनों को अंदेशा था कि आदिल की हत्या हुई थी। परिजनों ने शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार और डीएम समीर वर्मा से की थी। बुधवार को कमिश्नर के निर्देश पर एसीएम गुलशन कुमार की निगरानी में नौचंदी पुलिस ने शव को कब्र से निकाला। एसओ नौचंदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाएगी।

विज्ञापन


शरीर पर थे चोट के निशान, कंकाल मिला
कब्र से शव निकालने के दौरान आदिल के परिजनों ने आरोप लगाया कि आदिल के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसे करंट दिया गया हो। नशा मुक्ति केंद्र पर उन्होंने आरोप लगाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। 90 दिनों बाद तो कब्र से कंकाल ही मिला है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed