{"_id":"6a68d07f1016a9d7860f0223","slug":"the-body-of-the-businessman-who-had-jumped-into-the-jani-canal-was-found-in-the-muradnagar-gangnahar-meerut-news-c-72-1-mct1002-156929-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानी नहर में कूदे व्यापारी का शव मुरादनगर गंगनहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानी नहर में कूदे व्यापारी का शव मुरादनगर गंगनहर में मिला
विज्ञापन
- रिठानी शताब्दीनगर के रहने वाले थे व्यापारी दीपक जैन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी शताब्दीनगर निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी दीपक जैन (55) का शव सोमवार देर रात मुरादनगर गंगनहर से बरामद हुआ। मेरठ के जानी से लेकर गंगनहर में व्यापारी की दो दिन से लगातार तलाश की जा रही थी। पारिवारिक विवाद के चलते व्यापारी दीपक जैन के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम को लेकर परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
रिठानी शताब्दीनगर निवासी दीपक जैन की घोपला मोड़ पर दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। शनिवार को उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते जानी गंगनहर में छलांग लगा दी थी। शनिवार रात करीब दस बजे उनकी कार जानी गंगनहर के पास खड़ी मिली थी। चप्पलें भी वहीं पड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने व्यापारी को नहर में छलांग लगाते देखा तो पास की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी।
व्यापारी के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस गोताखोरों के द्वारा व्यापारी की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात मुरादनगर गंगनहर पर व्यापारी दीपक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मेरठ पुलिस और परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव व्यापारी के घर पहुंचा। रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित दर्जनों व्यापारी दीपक जैन के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
-- -- --
पारिवारिक विवाद बना खुदकुशी का कारण
जानकारी के अनुसार, दीपक जैन रिठानी व्यापार संघ से जुड़े बड़े व्यापारी थे ।उनकी पत्नी दीपा जैन दिल्ली में एक केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। बड़ा बेटा कार्तिक दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। छोटी बेटी की भी शादी हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक जैन का पत्नी से विवाद होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि दीपक जैन सामाजिक व्यक्ति थे। समाज सेवा के काम में वह हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से व्यापार संघ के लोग भी गमजदा हैं।
-- -- -- -- --