फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of Satpal of Jalandhar was found in Mimalana

जालंधर के सतपाल का था मिमलाना में मिला शव

Sun, 29 Nov 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of Satpal of Jalandhar was found in Mimalana
जालंधर के सतपाल का था मिमलाना में मिला शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर करीब डेढ़ माह पहले मिले शव की पहचान जालंधर निवासी सतपाल (50) के रूप में हुई है। सतपाल के मिमलाना निवासी एक युवती के साथ अनैतिक संबंध थे, अधेड़ उम्र और दूसरे वर्ग से होने के कारण परिजन संबंधों का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर आए और उसकी हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया था। इस मामले में युवती और उसकी मां सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सतपाल का शव करीब डेढ़ माह पहले मिमलाना रोड पर एक खेत में मिला था और पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार दोपहर पंजाब के जालंधर निवासी युवक लाड़ी शहर कोतवाली पहुंचा और मृतक के शव पर मिली अंगूठी व कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। एसएसआई कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि सतपाल के बेटे लाड़ी ने मिमलाना रोड निवासी नगमा, नाजमा, आसिफ, नसीम, नदीम और सरताज के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया कि नाजमा करीब डेढ़ साल पूर्व शौहर कल्लू व चार बच्चों के साथ पंजाब मजदूरी करने गई थी। वहां रहते हुए नाजमा की बड़ी बेटी नगमा के संबंध सतपाल से बन गए थे,दोनों एक साथ रहने लगे थे। नाजमा व उसके परिजन सतपाल के दूसरे वर्ग से होने और नगमा से दोगुनी उम्र के कारण इन संबंधों का विरोध करते थे। बाद में नगमा के प्रेम संबंध अपने नजदीकी रिश्तेदार आसिफ के साथ हो गए थे, इसके बाद वह भी सतपाल से दूरी बनाने लगी थी। नामजद आरोपियों ने सतपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। करीब डेढ़ माह पूर्व उसे बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए। यहां लाने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। करीब डेढ़ माह बाद भी पिता के नहीं लौटने पर उसका बेटा मुजफ्फरनगर आया, जहां उसे किसी माध्यम से पिता की हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed