फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of Aditi who jumped into the Ganges canal was found on the fourth day

चौथे दिन मिला गंग नहर में कूदी अदिति का शव

Wed, 09 Jul 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The body of Aditi who jumped into the Ganges canal was found on the fourth day
सरधना। मृतक अदिति का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। घरेलू कलह के चलते सलावा झाल से गंग नहर में कूदी अदिति का शव चौथे दिन मंगलवार को मानपुरी गांव के सामने गोताखोरों ने तलाश कर लिया। पिछले तीन दिनों से उसकी गंगनहर में तलाश चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सलावा निवासी 20 वर्षीय अदिति पुत्री जयवीर ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन तब से ही उसकी तलाश में लगे हुए थे। पहले दिन स्थानीय गोेताखोरों ने गंग नहर में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद पीएसी के गोताखोर भी दो दिन से उसकी तलाश में अभियान चला रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक अदिति का शव मानपुरी गांव के सामने गंगनहर में बहता हुआ दिखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस स्थानीय गोताखोर सुक्के को लेकर मौके पर पहुंची। सुक्के ने शव को बाहर निकला। परिजनों ने शव की पहचान अदिति के रूप में की। पति से विवाद के चलते अदिति अपने मायके में रह रही थी। जिस दिन वह नहर में कूदी, उस दिन भी उसका घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed