{"_id":"68bee6930db69a77510194b9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-bhudbaral-panchayat-house-murder-suspected-meerut-news-c-72-1-mct1011-140165-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी के नाम पर दो युवकों से 1.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी के नाम पर दो युवकों से 1.50 लाख रुपये हड़पे
Mon, 08 Sep 2025 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किठौर और भावनपुर थाना क्षेत्र के दो युवक शाहिद व मोहसीन ने एक आरोपी पर दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
अगवानपुर गांव निवासी शाहिद ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से थी। उसने दो साल के वर्क परमिट पर दुबई में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए उसने एक लाख रुपये की मांग की थी। उसने एक लाख रुपये दे दिए थे। दुबई पहुंचने के बाद जानकारी हुई की वह 18 दिन के टूरिस्ट वीजा पर दुबई आया है। उसने आरोपी को मामले की जानकारी दी तो उसने बात नहीं की। दूसरी ओर जई गांव निवासी मोहसिन ने बताया कि मार्च में आरोपी ने उससे भी दुबई भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि ना तो आरोपी ने उसे दुबई भेजा और ना ही उसके पैसे वापस कर रहा है। रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।