फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a young man missing from Dhadra was found in Gangnahar

गांव ढ़डरा से लापता युवक का युवक का शव गंगनहर से बरामद, हत्या के किये जाने की आशंका

Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing from Dhadra was found in Gangnahar
ढड़रा से लापता युवक का शव गंगनहर में मिला
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। गांव ढड़रा से दो सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव मंगलवार को गाजियाबाद के गांव नाहली के नजदीक गंगनहर में मिला। पुलिस ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव ढड़रा निवासी पवन (35) गांव में मजदूरी करता था। दो फरवरी को घर से वह लापता हो गया था। दो दिन बाद भाई ने उसकी गुमशुदगी जानी थाने में दर्ज करवाई थी। तभी से पुलिस और परिजन पवन की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने उसके गुम होने में उसकी पत्नी पर शक जाहिर किया था। मंगलवार को पुलिस को पवन का शव नाहली गाजियाबाद के नजदीक गंगनहर में मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने शव गंगनहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने शव की हालत देखकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के अलावा गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या करवाई है। जानी प्रभारी के अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी गाजियाबाद पुलिस से नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का शक पत्नी और हिरासत में लिए गए दोनों युवकों पर जताया है। पुलिस जल्द हत्या का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed