{"_id":"67b8e823149caa039a0a3a94","slug":"the-body-of-a-chemical-businessman-was-found-hanging-in-the-factory-office-meerut-news-c-72-1-smrt1021-129238-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केमिकल कारोबारी का शव फैक्टरी के ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केमिकल कारोबारी का शव फैक्टरी के ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी बुद्ध विहार में शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे केमिकल कारोबारी गौरव रस्तोगी (37) का शव फैक्टरी में बने ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस और परिजनों का मानना है कि कारोबारी ने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।
सूरजकुंड के हनुमानपुरी निवासी गौरव रस्तोगी की मोहनपुरी के बुद्ध विहार में केमिकल फैक्टरी है। फैक्टरी के ऊपरी हिस्से में उन्होंने ऑफिस बना रखा था। शुक्रवार शाम उन्हें तलाश करते हुए परिजन और दोस्त फैक्टरी पर पहुंचे तो ऑफिस में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका था। बराबर में प्लास्टिक का ड्रम पलटा हुआ था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि काफी देर से गौरव रस्तोगी का फोन नहीं उठ रहा था।
जिस पर वह फैक्टरी पहुंचे। परिवार में पत्नी और मां के अलावा बच्चे हैं। पिता की मौत हो चुकी है। गौरव की मौत पर परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों ने अभी पूछताछ में कुछ नहीं बताया है। कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।