फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bodies of the couple were hanging from a fan blade, Santosh's feet were on a stool.

Meerut News: पंखे के एक ब्लेड पर लटके थे दंपती के शव, स्टूल पर थे संतोष के पैर

Thu, 12 Feb 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the couple were hanging from a fan blade, Santosh's feet were on a stool.
मेरठ : मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर 4 में रहने वाले यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक लल्लू सि

विज्ञापन
गंगानगर(मेरठ)। गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित घर में सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दंपती के शव पंखे के एक ब्लेड पर दुपट्टे के दो छोर से लटके हुए थे। संतोष के पैर स्टूल को छू रहे थे। पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की व साक्ष्य जुटाए। डीवीआर व सीडीआर की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से दंपती की मौत की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दंपती का इकलौता बेटा संदीप, पत्नी रविता व बच्चों के साथ कुछ दूरी पर स्थित गंगाधाम कॉलोनी में रहता है। घरेलू सहायिका ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी और पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद संदीप व रविता दोनों मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। पड़ोसियों व रिश्तेदारों का कहना था कि लल्लू सिंह व्यवहार कुशल थे। वह रोजाना सुबह पत्नी के साथ सुबह घूमने जाते थे। शाम को संतोष दूध लेने जाती थीं। पड़ोसियों ने उन्हें कभी परेशान नहीं देखा। दंपती के इस कदम से पड़ोसी व रिश्तेदार हैरत में थे। हालांकि घटना के बाद घरेलू विवाद में जान देने की भी चर्चा रही। दंपती के घर से 50 मीटर की दूरी पर मेडा वीसी का आवास भी है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बॉक्स हाईलाइट करें....
चौंकाने वाला था कमरे का दृश्य...उठे सवाल
दंपती के कमरे का दृष्य चौंकाने वाला था। दो दुपट्टों को गांठ बांधकर जोड़ा हुआ था। एक छोर पर लल्लू सिंह और दूसरे पर संतोष लटके हुए थे। दंपती के शव पंखे के जिस ब्लेड पर लटके हुए थे। दोनों शव के वजन से वह ब्लेड अधिक नहीं मुड़ा था। उनके नीचे रखा स्टूल भी गिरा नहीं था बल्कि उस पर संतोष के पैर थे। लल्लू सिंह के पैर हवा में झूल रहे थे। कमरे मेें बुधवार का अखबार भी खुला रखा था। जिसे देखकर लग रहा था कि अखबार पढ़कर उसे ऐसे ही छोड़ दिया था। इसे देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे थे और कयास भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मंगलवार शाम बेटे के साथ गांव से लौटे थे
दरोगा के भांजे सतेंद्र चौधरी के अनुसार, लल्लू सिंह की ददायरा गांव में जमीन है। मंगलवार को गांव में कोई कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए लल्लू सिंह बेटे के साथ बाइक से ददायरा गांव गए थे। शाम को छह बजे वहां से चले और करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा उन्हें घर छोड़कर अपने परिवार के पास चला गया। जबकि संतोष घर पर हीं थीं।
-----
पड़ोसियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
लल्लू सिंह के घर के बराबर वाले दो घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घरों की डीवीआर को कब्जे में लिया है। फुटेज में कोई भी बाहर आता दिखाई नहीं दिया। सुबह हॉकर अखबार डाल कर गया। इसके बाद घरेलू सहायिका रेखा मकान में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि दंपती ने बुधवार सुबह ही आत्महत्या की है। हालांकि परिजनों ने पूछताछ में किसी से विवाद न होने की बात कही। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
------
वर्ष 2020 में हुए थे सेवानिवृत्त



हापुड़ जिले के ददायरा गांव के रहने वाले लल्लू सिंह यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक थे। वह करीब 15 सालों से गंगानगर के रक्षापुरम सेक्टर-4 में रह रहे थे। मुजफ्फरनगर जिले में तैनाती के दौरान वह वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। इकलौता बेटा संदीप एयरफोर्स में मैकेनिकल पद से 2022 में सेवानिवृत्त हुआ था। उनकी बेटी नीतू की शादी 2017 में सिमरौली हापुड़ निवासी सौरभ से हुई। सौरभ भारतीय सेना में हैं और राजस्थान में तैनात हैं।

--------

घरेलू सहायिका बोली-खुले थे दरवाजे
न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी घरेलू सहायिका रेखा ने बताया कि वह कुछ महीने से लल्लू सिंह के यहां काम कर रही है। वह सुबह नौ बजे लल्लू सिंह के घर पहुंची तो मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सभी दरवाजे खुले थे। जैसे ही उसने लॉबी में झाड़ू लगाना शुरू किया तो देखा कमरे में दोनों के शव लटके थे। वह डर गई और बाहर भागी। रास्ते में पड़ोसी सोनू मिला और उसे जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रोजाना इस समय अंकल (लल्लू सिंह) अक्सर छत पर धूप में रहते थे। आंटी (संतोष) नहाने और पूजा में लगी रहतीं थीं। इसके चलते उसकी दोनों से कभी अधिक बातचीत नहीं हुई थी।

मेरठ : मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर 4 में रहने वाले यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक लल्लू सि

मेरठ : मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर 4 में रहने वाले यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक लल्लू सि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed