फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The block chief misbehaved with the officials and hoisted the flag twice in Rohta block office in Meerut

यूपी: ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को दिखाई दबंगई, मुख्यालय पर दो बार फहराया गया झंडा, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 16 Aug 2021 12:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

मेरठ में रोहटा ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख और उनके परिजनों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इस दौरान कार्यालय में दो बार झंडा फहराया गया।

विज्ञापन
The block chief misbehaved with the officials and hoisted the flag twice in Rohta block office in Meerut
मेरठ में रोहटा ब्लॉक कार्यालय में दो बार झंडा फहराया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के रोहटा ब्लॉक मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने को लेकर ब्लॉक प्रमुख और उनके परिजनों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए दबंगई दिखाई। ब्लॉक प्रमुख की करतूत के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर दो बार झंडा रोहण करना पड़ा। वहीं अभद्रता के मामले में कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख और उनके परिजनों में इस अनैतिक कृत्य के लिए कोई पछतावा नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय पर झंडारोहण होना था, लेकिन ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी समय पर नहीं पहुंच पाई। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद पंचायत विकास अधिकारी रामपाल सिंह ने कर्मचारियों के साथ मिलकर सही आठ बजे झंडारोहण कर दिया। हालांकि इसके बाद लगभग 10 बजे के करीब ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी और उनके परिजन पहुंचे। इस दौरान वे पहले से ही हुए झंडारोहण को देख आग बबूला हो गए। इसे लेकर वहां मौजूद एडीओ पंचायत रामपाल सिंह व अन्य कर्मचारियों को ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए उनके साथ अभद्रता की। यही नहीं ब्लॉक कर्मचारियों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर नियम विरुद्ध मान मर्यादा को ताक पर रखते हुए दोबारा से झंडारोहण करने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया। इसके बाद दोबारा से इस अनुचित कार्य के लिए दबाव में आए कर्मचारियों ने झंडारोहण की व्यवस्था की। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने दोबारा झंडारोहण करते हुए इस अनैतिक कार्य को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उधर, ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ की गई अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्लॉक कर्मचारियों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों द्वारा की गई अभद्रता के मामले को भारी रोष है और कार्य बहिष्कार की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में जब ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है और समय पर झंडारोहण किया गया है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो वे अपने स्टाफ से जानकारी करके आगे की कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed