{"_id":"6ae732e39adecbdf2d02a25e","slug":"the-black-panther-and-white-panther-teams-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-162059-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्लैक पैंथर और व्हाइट पैंथर की टीम ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्लैक पैंथर और व्हाइट पैंथर की टीम ने मैच जीते
विज्ञापन
- हनी क्रिकेट एकेडमी में रविवार को खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें व्हाइट पैंथर और ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पहले मैच में पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 12 गेंद में शानदार 35 रन बनाए। कुलदीप ने भी 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सतेंद्र ने 63 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिराज, मेघराज, पवन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 12.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से विश्वेंद्र ने 90 और अभिराज ने 58 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप, चिंटू और इमरान ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में रेड लॉयंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें विभु ने 60, यश ने 83 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में निखिल ने दो, प्रिंस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट पैंथर की टीम ने 13.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शुभम ने 50, मोनू ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विपुल, विभु, विक्की ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।