Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Black Panther and White Panther teams won their matches.

Meerut News: ब्लैक पैंथर और व्हाइट पैंथर की टीम ने मैच जीते

Sun, 01 Nov 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
The Black Panther and White Panther teams won their matches.
- हनी क्रिकेट एकेडमी में रविवार को खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें व्हाइट पैंथर और ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पहले मैच में पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 12 गेंद में शानदार 35 रन बनाए। कुलदीप ने भी 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सतेंद्र ने 63 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिराज, मेघराज, पवन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 12.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से विश्वेंद्र ने 90 और अभिराज ने 58 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप, चिंटू और इमरान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रेड लॉयंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें विभु ने 60, यश ने 83 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में निखिल ने दो, प्रिंस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट पैंथर की टीम ने 13.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शुभम ने 50, मोनू ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विपुल, विभु, विक्की ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed