फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bike collided with the pillar on the new road, the death of the drug dealer

नई सड़क पर खंभे से टकराई बाइक, दवा व्यापारी की मौत

Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the pillar on the new road, the death of the drug dealer
नई सड़क पर खंभे से टकराई बाइक, दवा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

मेरठ। नई सड़क पर शनिवार रात सड़क हादसे में दवा व्यापारी धीरज (34) की मौत हो गई। उनकी बाइक खंभे से टकरा गई और सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। धीरज की मौत पर पत्नी और छह साल की बच्ची बुरी तरह रो रही थीं। धीरज का तीन माह का बेटा भी है।
शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी प्रेम आहूजा की खैरनगर में आहूजा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर काम उनके बेटे धीरज आहूजा संभालते थे। शनिवार रात धीरज दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गढ़ रोड पर नई सड़क की ओर जैसे ही उन्होंने बाइक घुमाई, तभी पीछे स्कूटी सवार डिवाइडर से टकराकर गिर गया। धीरज पीछे मुड़कर देखने लगे, लेकिन खुद की बाइक से उनका नियंत्रण खो गया। उनकी तेज रफ्तार बाइक खंभे से जा टकराई। उनका सिर खंभे में जाकर लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। पास ही मौजूद नौचंदी थाने की फैंटम मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में वह उन्हें लेकर मधु नर्सिंग होम आ गए, जहां सांस की नली में खून जाने की वजह से धीरज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया। कुछ ही देर में परिजन रोते बिलखते अस्पताल आ गए। नौचंदी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पापा से लड़ूंगी, अभी तक नहीं आए
धीरज की मौत की जानकारी होने पर पत्नी ऋचा बेसुध हो गई और छह साल की बच्ची कृषा भी मां को देखकर रोने लगी। 2014 में धीरज और ऋचा की शादी हुई थी। दोनों का तीन महीने का एक बेटा भी है। बच्ची कृषा बार-बार अपने पापा के बारे में पूछ रही थी, लेकिन किसी के पास उसकी बात का जवाब नहीं था। मासूम ने कहा कि पापा आएंगे, तो वह उनसे खूब लड़ेगी। वह रोज जल्दी आने की बात कहकर जाते हैं और अभी तक आए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक बंद रहा बाजार
धीरज की मौत की सूचना मिलते ही खैरनगर दवा व्यापारियों में शोक व्याप्त हो गया। दोपहर तक दुकानें बंद रखी गईं। उसके बाद जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से शोक सभा बुलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। यहां अध्यक्ष नरेश चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री रजनीश कौशल, मनोज शर्मा, संजय बंसल, सुधीर कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed