फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The beneficiaries of Prime Minister's residence will be biometric

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का होगा बॉयोमेट्रिक

Sat, 25 Jan 2020 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
The beneficiaries of Prime Minister's residence will be biometric
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का होगा बॉयोमेट्रिक
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना में सिर्फ पात्रों को घर मिले और फर्जीवाड़े खत्म करने के लिए शासन ने तैयारी की है। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि एमडीए की ओर से दिए जाने वाले आवासों के लिए आवंटी को बॉयोमेट्रिक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरायकाजी में बन रहे आवासों की लॉटरी में इस नए प्रयोग को शुरू किया जाएगा।
मेरठ में लोहियानगर, शताब्दीनगर और सरायकाजी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार से अधिक घर बनाए जा रहे है। लोहियानगर और शताब्दीनगर में लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। यहां अभी आवंटन किया जाना है। इसके बाद अब सरायकाजी में बन रहे 552 आवासों की लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। इसमें पात्र लाभार्थियों का बॉयोमेट्रिक किया जाएगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में भी होता है बॉयोमेट्रिक
इस व्यवस्था के शुरू होने से उन लोगों को तगड़ा झटका लगेगा, जो पहले से अपने आवास में रहते हैं। अब रजिस्ट्री करने के समय बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होता है। अब पीएम आवास योजना में भी लॉटरी के समय बॉयोमेट्रिक होने से फर्जी लोगोें को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे का कहना है कि ये व्यवस्था सरायकाजी के लॉटरी सिस्टम से ही लागू कर दी जाएगी। सरकार की मंशा पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने की है। इसलिए इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed