फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The beard of a youth of a particular community was cut off in Bahsuma of Meerut

UP: दाढ़ी काटकर फरार हुए नकाबपोश युवक, पीड़ित ने सुनाई आपबीती, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 04:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Sep 2022 04:19 PM IST
सार

नकाशपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से विशेष समुदाय के युवक को रोक लिया। उसके पास कुछ नहीं मिलने पर उसकी दाढ़ी काट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
The beard of a youth of a particular community was cut off in Bahsuma of Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में विशेष समुदाय के युवक की दाढ़ी काटने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बहसूमा में कपड़े की फेरी करने वाले बाइक सवार युवक की झुनझुनी नहर पटरी पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ये है मामला
इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला निवासी शहजाद पुत्र शकीजान ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर कपड़े की फेरी करता है। गुरुवार देर शाम को वह रानीनगला, भंडोरा गांव में कपड़े की फेरी करने के बाद झुनझुनी नहर पटरी से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने बाइक को आगे लगाकर रोक लिया। रोकने पर लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिलने पर उसकी टोपी उतार कर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ऐसी वारदात, जिसने हर किसी को डरा दिया, खास रिश्तेदार ने मां-बेटे को चंद मिनटों में उतारा था मौत, उगला सच

गर्दन काटने की दी धमकी
इसके बाद युवकों ने उसकी गर्दन काट कर नहर में फेंकने की धमकी दी। इसके बाद उनमें से एक युवक ने इसको मुल्ले कहते हुए कैंची निकालकर उसकी दाढ़ी काट दी। हालांकि उन्होंने उसके साथ कोई लूटपाट नहीं की। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। 

वहीं जानकारी मिलने के बाद पहुंचे सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने व मारपीट के आरोप में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर

वहीं शुक्रवार दोपहर में इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने पीड़ित को नहर पटरी पर बुलाकर दोबारा से घटनास्थल पर बारीकी से जांच की। लेकिन घटनास्थल के आसपास कहीं भी कटे हुए बाल बरामद नहीं हुए। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed