फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The audience was moved by the reunion of Ram and Bharat.

Meerut News: राम -भरत का मिलाप देख भावविभोर हुए दर्शक

Wed, 24 Sep 2025 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 Sep 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the reunion of Ram and Bharat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में दशरथ मरण के बाद भरत- शत्रुघन का अयोध्या लौटना, राम भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया।

राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में आयोजित रामलीला का बुधवार को नवीन शर्मा, उपेंद्र चौधरी, ठाकुर गौरव सिंह ने भगवान राम के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर शुभारंभ किया। संयोजक पुरुषोत्तम प्रधान ने संचालन करते हुए बताया कि रामलीला में वनों का भ्रमण करते हुए भगवान राम चित्रकूट पहुंच जाते हैं। उधर, अयोध्या में राजा दशरथ अपने पुत्र राम के वियोग में प्राण त्याग देते हैं। ननिहाल से भरत शत्रुघ्न अयोध्या पहुंचते हैं और उन्हें सारी जानकारी हो जाती है। भरत अपने बड़े भाई राम से मिलने के वन में पहुंचते हैं। कलाकारों ने राम भरत मिलाप के दौरान दोनों के संवाद का मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर वीरेंद्र उर्फ कल्लू, वीरेंद्र ठेकेदार, रजनीश, दीपक, ओमपाल, अमित चौहान, ललित, जतिन, सागर, मुकेश, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed