फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attackers kept beating him till he became unconscious, people became spectators

Meerut News: अचेत होने तक पीटते रहे हमलावर, तमाशबीन बने लोग

Fri, 07 Mar 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The attackers kept beating him till he became unconscious, people became spectators
बाइक से साइड लगने पर असलम की पीटकर हत्या का मामला
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया


माई सिटी रिपोर्टर


मेरठ/सरधना। बाइक की साइड लगने पर आरोपी असलम को तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया। आरोपियों ने उसके पिता और ताऊ को भी पीटा। जाम लगने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं आया। घायल असलम को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके पिता व ताऊ का उपचार चल रहा है।
असलम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन गमजदा हो गए। परिजनों ने बताया कि असलम चार भाई व चार बहन थे। असलम सबसे बड़ा था। असलम की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक व्याप्त है। सूचना पर भाकियू आंदोलनकारी संगठन के नगर अध्यक्ष अकरम बाबू पीड़ित परिजनों के साथ सरधना थाने पहुंचे और आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी का बोझ कम करने के लिए बेटा करने लगा था पिता की मदद

ग्रामीणों ने बताया कि असलम का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पिता की हालत को देखते हुए असलम भी कम उम्र में ही अपने पिता के साथ मजदूरी करने लगा था। जिसके कारण उसके परिवार का गुजारा ठीक ढंग से हो रहा था। लेकिन मामूली कहासुनी मेें आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटकर मारा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed