{"_id":"68376fb52c9b2e9d1b0cab3d","slug":"the-attackers-entered-the-house-and-fired-bullets-the-boy-saved-his-life-by-hiding-in-a-hut-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103195-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमलावरों ने चलाई गोली, बिटोड़े में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमलावरों ने चलाई गोली, बिटोड़े में छिपकर बचाई जान
विज्ञापन
बस्तौरा गांव में गोली चलने के बाद मौके पहुंचे ग्रामीण स्रोत ग्रामीण
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग में बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उक्त लोगों ने पास ही के एक बिटोड़े के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
बस्तौरा नारंग गांव निवासी पीड़ित बिरमा पुत्र दलवीर ने बताया कि बुधवार की शाम वह घर पर बैठा था। पास ही के गांव मखदूमपुर निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचा। प्रत्येक बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे। सभी ने उसके घर में घुसते ही जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसने घर से भागते हुए पास ही के एक बिटोड़े में घुसकर जान बचाई। उधर, ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली और मौके से गोली के खोखे बरामद किए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर पीड़ित को धमकी देते हुए हथियारों को हवा में लहराते भाग गए।
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में दबिश दी। परंतु हमलावर हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश की गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।