फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on police team after arrest of beef keeper in muzzaffarnagar

यूपी: गोकशी रोकने गई पुलिस पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग

Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
attack on police team after arrest of beef keeper in muzzaffarnagar
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

पशु कटान रोकने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने पुलिस को खूब दौड़ाया और पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिये। पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शहर के खालापार के कस्सावान मोहल्ले में मंगलवार को मीट कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते दो-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की।  
विज्ञापन


वहीं इतने पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

attack on police team after arrest of beef keeper in muzzaffarnagar
पुलिसफोर्स तैनात

आपको बता दें कि पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में फोन कर अधिक संख्या में पुलिसफोर्स बुला ली। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ पर काबू पा लिया और भीड़ को दौड़ा दिया। जानकारी मिल रही है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना चाहती है। 

कुछ दिनों पहले भी मुजफ्फरनगर में पशु कटान को लेकर बवाल हुआ था। उस दौरान भी पुलिस पर हमला कर दिया गया था। सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं ज्यादातर शहरों में देखने को मिल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed