फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Army team defeated BK Kabaddi Academy.

Meerut News: आर्मी टीम ने बीके कबड्डी एकेडमी को हराया

Tue, 08 Sep 2026 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
The Army team defeated BK Kabaddi Academy.
मेरठ। कबड्डी प्रतियोगिता में आर्मी की टीम ने बीके कबड्डी एकेडमी को 40-38 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में कराया गया। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। आर्मी और नेपाल की टीमों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेपाल और आर्मी टीमों के मुख्य कोचों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के क्षेत्र सह संयोजक डॉक्टर संदीप त्यागी, प्रांत मंत्री राजन, सह मंत्री ललित, योग प्रमुख जगत सिंह दोसा, बीके अकादमी के कोच किरण पाल, मनीष कुमार, और क्रीड़ा भारती के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed