फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The angry ones were pacified and the booths were repaired

Meerut News: रुठों को मनाया और दुरुस्त किए बूथों की कील-कांटे

Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The angry ones were pacified and the booths were repaired
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मतदान से ठीक पहले बूथ मैनेजमेंट और रुठों को मनाने का दौर चला। मतदान के मोर्चे पर फतह के लिए रणनीति तैयार की गई। क्षेत्र के गणमान्य लोग भी दिनभर सक्रिय नजर आए। बुधवार सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरु हो जाएगा। रालोद-भाजपा गठबंधन से पूर्व विधायक मिथलेश पाल के भाग्य का फैसला होगा। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी सुम्बुल राना चुनाव लड़ रही हैं। बसपा से शाह नजर और आसपा से जाहिद हुसैन चुनाव मैदान में है। मैदान में कुल 11 प्रत्याशी है, जिनके भाग्य का फैसला करीब सवा तीन लाख मतदान करेंगे। मतदान से पहले रुठों को मनाने का सिलसिला चलता रहा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को जहां भी नाराजगी की जानकारी मिली, वहीं पर संपर्क कर अपना-अपना पक्ष रखा गया। प्रचार खत्म होने के कारण चुनाव आयोग की पाबंदियां रहीं, जिस कारण क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भी सहारा लिया गया। बूथ मैनेजमेंट पर राजनीतिक दलों ने फोकस किया। इसके लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed