फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The administration issued a guideline, the police imposed a ban, fury in the committees of the city due to Ramlila's permission being rejected

प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, पुलिस ने लगाई रोक, रामलीला की अनुमति खारिज होने से शहर की कमेटियों में रोष

Fri, 16 Oct 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The administration issued a guideline, the police imposed a ban, fury in the committees of the city due to Ramlila's permission being rejected
प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, पुलिस ने लगाई रोक, रामलीला की अनुमति खारिज होने से शहर की कमेटियों में रोष
विज्ञापन

मेरठ। रामलीला और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए डीएम की ओर से गाइडलाइन जारी की जा रही है तो पुलिस अनुमति को खारिज कर रही है। शुक्रवार को इस मामले में छावनी रामलीला कमेटी के लोग कैंट विधायक के साथ डीएम और एसएसपी से मुलाकात करेंगे। एडीएम सिटी के स्तर से अनुमति के बाद अचानक आयोजन रद्द कर देने से आयोजक सकते में हैं।
भैंसाली मैदान में रामलीला के साथ रावण पुतला दहन और कैंट रामलीला कमेटी की ओर से आयोजन को लेकर सदर थाने में आयोजन समिति की थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बैठक हुई। इसमें कहा गया कि रामलीला या दशहरा आयोजन करने की ऊपर से अनुमति नहीं है। जबकि प्रशासन की ओर से डीएम के. बालाजी ने गाइडलाइन जारी की। इसमें शासन से जारी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी। इसके बाद दिल्ली के कलाकारों को बुक कर लिया गया था। रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले तैयार कराए जा रहे हैं। करीब दस लाख रुपये का खर्च आ चुका है। अब अनुमति खारिज कर देना सही नहीं है। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के साथ शुक्रवार को आला अफसरों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सदर दुर्गा बाड़ी समिति से जुड़े गौतम मुखर्जी ने कहा कि जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा की अनुमति दे दी थी। दुर्गा बाड़ी में लाइट लगा दी गई हैं। मूर्ति बनाने का ऑर्डर दे दिया गया है। समिति अब तक धार्मिक अनुष्ठान पर लगभग ढाई लाख रुपया खर्च कर चुकी है। 21 से 26 अक्टूबर के मध्य दुर्गा पूजा का आयोजन होना है। अनुमति नहीं मिलने से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचेगी।

शहर रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता संजीव गुप्ता ने बताया कि समिति के द्वारा सांकेतिक रूप से संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के स्थान पर श्रीराम कथा हो रही है। दशहरे पर संपूर्ण आयोजन जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के बाद किया जाएगा। सांकेतिक रूप से छोटे पुतले बनाकर उनका दहन पदाधिकारी ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed