फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The action of Rasuka will against accused of violence in Bijnor city

यूपी: उपद्रव कराने वालों पर रासुका लगाने की तैयारी, निशाने पर कई बड़े संस्थान और संगठन

Fri, 27 Dec 2019 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
The action of Rasuka will against accused of violence in Bijnor city
उपद्रव के दौरान पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में उपद्रव कराने वाले बड़े संस्थाओं और संगठनों के संचालकों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। इन संस्थाओं से ही युवा और किशोर उपद्रव कराने के लिए भेजे गए थे। इन पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जिले में उपद्रव कराने के लिए युवाओं और किशोरों को उकसाने वाली संस्थाओं और संगठनों को खंगालना शुरू कर दिया है। कई बड़ी संस्थाएं इसमें बेनकाब होने वाली हैं। इन संस्थाओं के खिलाफ पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि उन्होंने ही उपद्रव में अपने यहां के युवा और किशोरों को भेजा था। इसमें अकेली कोई संस्था शामिल नहीं हैं। कई बड़ी संस्थाओं के नाम इसमें सामने आए हैं। इनके संचालकों पर रासुका लगाने की भी तैयारी है। इन लोगों के बहकावे में आकर उपद्रव करने वाले युवकों की भी पहचान कराई जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई तो जरूर होगी, लेकिन इनके परिजनों के साथ भी काउंसलिंग कराई जाएगी। ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ हिंसा: रिपोर्ट में खुलासा, उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चलाईं 400 राउंड गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले में तमाम संस्थाओं को खंगाला गया है जो उपद्रव कराने में शामिल रहीं। अपने यहां के युवकों और किशोरों को उपद्रव कराने के लिए भेजा गया। योजनाबद्ध तरीके से यह काम किया गया। इनके संचालकों के अलावा योजना बनाने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 

उपद्रवियों पर सीधे दर्ज होगी रिपोर्ट
उपद्रव के मामले में कोई भी जनप्रतिनिधि, पत्रकार सीधे थाने जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। उसे कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत एसपी सिटी या एसपी देहात से संपर्क करें। थानों में तुरंत रिपोर्ट दर्ज होगी। आम व्यक्ति भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed