{"_id":"5e05d7848ebc3e880c79d306","slug":"meerut-violence-police-clear-that-how-many-bullets-fired-to-control-the-crowd","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ हिंसा: रिपोर्ट में खुलासा, उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चलाईं 400 राउंड गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ हिंसा: रिपोर्ट में खुलासा, उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चलाईं 400 राउंड गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 दिसंबर को हुए उपद्रव में कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह मेरठ में उपद्रवियों ने न केवल पुलिस फोर्स पर पथराव किया, बल्कि उससे भी एक कदम आगे बढ़कर तमंचे निकालकर सीधे गोलियां दागी। वहीं इन उपद्रवियों पर नियंत्रण पाने में पुलिस फोर्स के पसीने छूट गए।
कई जगह हालात ऐसे बने कि खुद पुलिस को अपनी जान बचाना भारी पड़ रहा था। ऐसे में पुलिस ने कहीं हवाई फायरिंग की तो कहीं अपने बचाव में गोलियां भी चलाई। अब पुलिस द्वारा शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुलिस ने कुल कितने राउंड गोलियां चलाईं थीं-
2 of 5
बवालियों ने फायरिंग की तो जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार शाम को शासन को उपद्रव के मामले में जो रिपोर्ट भेजी है। उसमें यह साफ हो गया है कि पुलिस ने उपद्रव के दौरान बवाल पर नियंत्रण पाने और अपने बचाव के लिए कितने राउंड फायरिंग की। इस रिपोर्ट के अनुसार 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में मेरठ पुलिस ने अपने बचाव में 400 राउंड गोलियां चलाई थीं।
3 of 5
आमने- सामने चली गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट में थाना ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट, कोतवाली व नौचंदी में दर्ज कराए मुकदमों का जिक्र किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने एंटी राइट गन और प्लास्टिक पैलेट के 50-50 राउंड, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल ने एंटी राइट गन से 27 राउंड, दरोगा मुबारक अली ने एंटी राइट गन से 20 और सिपाही ललित कुमार ने दस राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंसू गैस गोले भी फेंके
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई राउंड गोलियां चलाई गईं। सीओ ब्रह्मपुरी, इंस्पेक्टर परतापुर, इंस्पेक्टर नौचंदी समेत कई पुलिसकर्मियों ने भी इसकी रिपोर्ट तैयार की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में उपद्रवियों द्वारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं गईं थीं। इस दौरान पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन
5 of 5
बवाल में पुलिसकर्मी घायल भी हुए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हवाई फायरिंग के दौरान भीड़ वहां गिरे कारतूस उठाकर ले गई थी, इसका भी मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी ने बताया कि 20 दिसंबर को उपद्रव से जुड़े सभी मुकदमों की जानकारी शासन को भेजी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और उनके चिह्नित फोटो व वीडियो की सीडी भी रिपोर्ट के साथ भेजी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।