फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who shot the cloth merchant was sent to jail

Meerut News: कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले आरोपी को भेजा जेल

Fri, 31 Jan 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The accused who shot the cloth merchant was sent to jail
मेरठ। अली बाग कालोनी में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कपड़ा व्यापारी को गोली मारने के एक आरोपी समद को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

अली बाग में 25 वर्षीय कपड़ा व्यापारी अपने परिवार के साथ रहता है। व्यापारी की पत्नी से घर के पास रहने वाला इकबाल छेड़छाड़ करता है। कई बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद इकबाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बात को लेकर इकबाल की व्यापारी से रंजिश चल रही थी। बुधवार को पड़ोस में रहने वाला समद व्यापारी के घर पहुंचा और बहाने से इकबाल के घर के बाहर ले आया। इकबाल, समद, फिरोज, चांद और जावेद ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद इकबाल ने तमंचे से व्यापारी को गोली मार दी थी। हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed