{"_id":"6823918c8bc0aa3ddc0b7e95","slug":"the-accused-was-freed-from-the-police-there-was-a-scuffle-and-uproar-meerut-news-c-26-1-sal1002-141887-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पुलिस से छुड़ाया, नोकझोंक व हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पुलिस से छुड़ाया, नोकझोंक व हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। जान से मारने की धमकी व मारपीट के एक मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपों को गिरफ्तार करने को सोमवार की देर शाम ननौता पुलिस मंटी हसनपुर गांव में पहुंची। जहां पर पुलिस ने आरोपी कपिल को पकड़ लिया। पुलिस का लोगों ने विरोध किया और उसे छुड़ा लिया। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। ननौता पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के ननौता के एसआई लोकेश कुमार ने थाने में तहरीर दी कि थाना ननौता में दो माह पूर्व मारपीट आपराधिक धमकी मामले में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमें आरोपी कपिल पुत्र बलेंद्र निवासी ग्राम मन्टी हसनपुर वांछित चल रहा है। सोमवार की एसआई लोकेश कुमार, एसआई धीरज सिह, विजेन्द्र पाल आदि की पुलिस टीम मंटी हसनपुर गांव में पहुंची।
आरोप है कि आरोपी के परिजन सन्नी कुमार, टिंकू व अंशुल, संतोष आदि ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। उधर पुलिस ने आरोपी कपिल को मौके पर पकड़ लिया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों द्वारा गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस के कब्जे से कपिल को छुड़वाकर मौके से भगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।