फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused opened indiscriminate fire on the family of the BJP councilor.

Meerut News: भाजपा पार्षद के परिवार पर आरोपियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Wed, 08 Apr 2026 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
The accused opened indiscriminate fire on the family of the BJP councilor.
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डाबका गांव के भाजपा पार्षद आशुतोष मलिक के चचेरे भाई आरव व उसके परिवार पर कार सवार लोगों ने मंगलवार रात अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से भाजपा पार्षद के परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। भाजपा पार्षद के चाचा ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित डाबका गांव निवासी प्रवीण मलिक ने मंगलवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका बिल्डिंग मटेरियल का काम है। उनका भतीजा आशुतोष मलिक वार्ड 19 से भाजपा का पार्षद है। प्रवीण के अनुसार, एक बिल्डर द्वारा बच्चा शमशान की जमीन पर जबरन कॉलोनी काटने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर उनके गांव के ग्रामीण का काफी समय से विरोध चल रहा है। मंगलवार शाम छह गाड़ियों में बिल्डर व उसके साथी प्रवीण के बड़े भाई सुनील के मकान पर पहुंचे। वहां उन्हें सुनील का बेटा मिला। आरोपियों ने सुनील व प्रवीण के बारे में जानकारी की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। आरोपी प्रवीण की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उनका बेटा आरव मिला। आरोपियों ने आरव के साथ गाली गलौज की। आरोपियों ने आरव का फोन छीन लिया। आरव ने किसी तरह अपने पिता को मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिजन आरोपियों के ऑफिस पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पीड़ित परिवार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। भाजपा पार्षद ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed