फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of rebellion reached the police station to surrender by hanging a placard around his neck

Meerut News: गले में तख्ती लटकाकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा बलवे का आरोपी

Tue, 28 Feb 2023 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
The accused of rebellion reached the police station to surrender by hanging a placard around his neck
परीक्षितगढ़। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बलवे सहित दो मुकदमों में वांछित चल रहे ग्राम खटकी निवासी एक आरोपी ने सोमवार को थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि ग्राम खटकी में 20 जून, 2021 में शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई थी। एसआई सुरेश बाबू ने जांच के दौरान बलवे की धाराओं में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान गांव के ही दो लोगों के नाम प्रकाश में आने पर कार्रवाई की। सात लोगों की न्यायालय से जमानत हो चुकी है। बलवे में फरार चल रहे आरोपी सौरभ पुत्र रामबीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर कई बार दबिश दी। सोमवार को आरोपी सौरभ गिरी अपने आप को निर्दोष बताते हुए गले में आत्मसमर्पण लिखी तख्ती लटका कर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आसिफाबाद मार्ग स्थित दुग्ध प्लाट के समीप एक खेत से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed