फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of rape surrendered after reaching the police station

थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर

Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
The accused of rape surrendered after reaching the police station
थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि टीपी नगर थाने में कॉल कर युवक ने खुद को दुष्कर्म का आरोपी बताया। इसके बाद इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने युवक से थाने पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए कहा। करीब एक घंटे बाद ही युवक थाने पहुंचा और खुद को बुलंदशहर निवासी नवल किशोर बताया। युवक ने कहा कि उसकी जिंदगी खराब हो गई है। वह मरने की कोशिश भी कर चुका है। गांव के लोग उसे रेपिस्ट कहते हैं। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
टीपी नगर क्षेत्र निवासी युवती की फेसबुक पर बुलंदशहर निवासी नवल किशोर नाम के युवक से दोस्ती हुई। युवक मेरठ पहुंचा और युवती को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। यहां उसने शादी का नाटक कर प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया और आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद ही उसने युवती की वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने थाने में शिकायत की और पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed