{"_id":"6886925d32f7f560180d44c5","slug":"the-accused-of-murder-of-liquor-salesman-kuldeep-was-sent-to-jail-meerut-news-c-14-mrt1027-929865-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन कुलदीप के हत्यारोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब सेल्समैन कुलदीप के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
सरधना। हत्यारोपी सुदेश उर्फ लाल्ला। पुलिस
सरधना। सलावा गांव के पास शराब के ठेके पर सेल्समैन कुलदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद हत्यारोपी सुदेश उर्फ लाल्ला को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिलास नहीं देने पर उसने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। रविवार को ग्रामीण सरधना थाने पर पहुंचे और हत्यारोपी का एनकाउंटर करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और आरोपी के बीच मिलीभगत है। यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसएसपी से शिकायत करेंगे।
गांव सलावा निवासी रामभूल सिंह का बेटा कुलदीप सोम महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन था। शुक्रवार देर शाम गांव के ही सुदेश उर्फ लाल्ला ने उसकी गोली माकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई संजय सोम ने सुदेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सुदेश को कुशावली रोड पर जाहरवीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सेल्समैन ने गिलास नहीं दिया था। इसी बात पर उसने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। रविवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाने पर किया प्रदर्शन
रविवार दोपहर सलावा गांव से काफी ग्रामीण सरधना थाने पहुंचे और आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और आरोपी के बीच साठगांठ है। इससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोपी का एनकाउंटर नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे और एसएसपी से सीधे मिलकर अपनी बात रखेंगे। स्थिति को देखते हुए सरूरपुर थाने की भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। शाम तक ग्रामीण थाने के बाहर डटे रहे। बाद में सरधना पुलिस पर आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की और सोमवार को एसएसपी से मिलने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --