{"_id":"6169e41a18aa131d3719be65","slug":"the-accused-of-cheating-was-caught-due-to-the-wisdom-of-the-people-meerut-news-mrt5608183156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोपियों को सूझबूझ से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के आरोपियों को सूझबूझ से दबोचा
विज्ञापन
लोगों की सूझबूझ से पकड़ा गया ठगी का आरोपी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शिक्षक के परिवार से पांच हजार रुपये की ठगी कर फरार हुए युवक को लोगों ने सूझबूझ से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कुल तीन युवक हिरासत में लिये गये हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर निवासी राजीव पांडेय शिक्षक हैं। उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री के लिए उन्होंने प्रवेश विहार निवासी आदित्य गोयल से संपर्क किया। 13 अक्टूबर को उनके घर पर डस्ट की ट्राली उतरी। कुछ देर बाद ही दो युवक राजीव के घर पहुंचे। इस दौरान वह घर पर नहीं थे। इन्होंने पत्नी रंजना को बताया कि वह निर्माण सामग्री वाली दुकान से आए हैं।
दुकान स्वामी ने पांच हजार रुपये मंगाए हैं। उन्होंने कागज की एक पर्ची भी महिला को दी। महिला ने पति से संपर्क किया और युवकों को पांच हजार रुपये दे दिए। कुछ देर बाद घर लौटे शिक्षक ने जब आदित्य से संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने किसी कर्मचारी को नहीं भेजा। पूरी कालोनी में मामला फैल गया। व्हाट्सअप ग्रुप पर दोनों युवकों का विवरण डाल दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को ठगी का एक आरोपी वैशाली कालोनी निवासी विशाल के घर इसी तरह बिल के पैसे लेने पहुंच गया। लोगों को शक हुआ और आरोपी को दबोच लिया। बाद में पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस युवक को थाने लेकर आ गयी। उसकी मदद से दो और साथी पुलिस ने हिरासत में ले लिए गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।