फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused entered the house and molested the teenager, and when she protested, he beat her up.

Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध में आरोपी ने की मारपीट

Thu, 14 May 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The accused entered the house and molested the teenager, and when she protested, he beat her up.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र में घर पर अकेली किशोर के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी ने फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कंकरखेडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार शाम वह अपने पति के साथ किसी काम से बाजार गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली मौजूद थी। मौका पाकर आरोपी अर्पित घर के अंदर घुस गया। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

किशोरी का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी। मगर आरोपी घर से गायब मिला। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम लगा दी है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता की मां की ओर से संबंधित धाराओं में अर्पित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed