{"_id":"5da2242d8ebc3e015e1b741d","slug":"the-2-5-lekh-rupees-robbes-by-malli-vayapari-laward-news-mrt448202744","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैली व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैली व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
मैली व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटे
दौराला। सरधना रोड पर मछरी गांव के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मैली ठेकेदार से तमंचे के बल पर ढाई लाख लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ, एसपी सिटी व फॉरेंसिक टीम ने घटना की जानकारी ली।
दौराला गांव निवासी मुनव्वर सरधना में पशुओं की मैली बेचने का मुंशी है। बताया कि उसका रिश्तेदार दिल्ली निवासी समीर इसमें ठेकेदार है। शनिवार को वह सरधना से लगभग ढाई लाख रुपये बैग व 75 हजार रुपये जेब में लेकर बाइक से दौराला की ओर जा रहा था। मछरी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाश ढाई लाख रुपये भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ जितेंद्र सरगम व एसपी सिटी अखिलेश नारायण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश की। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।