फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 18-day protest ends; the DCO will take a written reply from the mill.

Meerut News: 18 दिन चला धरना समाप्त, डीसीओ मिल से लेकर देंगे लिखित जवाब

Tue, 28 Oct 2025 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
The 18-day protest ends; the DCO will take a written reply from the mill.
नंगलामल शुगर मिल गेट पर किसान मजदूर संगठन द्वारा चल रहे धरना पर मिल प्रशासन द्वारा पहुंचेकर उनक
24 में से 16 मांगों पर बनी सहमति, बाकी पर एक सप्ताह में लिखकर मांगा गया जवाब
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंंडाली/मेरठ। नंगलामल मिल पर 18 दिन से चल रहा किसान मजदूर संगठन का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया है। मिल अधिकारियों व जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता के बाद कुछ मांगों पर सहमति के बाद धरना समाप्त हुआ। अन्य मांगों पर जिला गन्ना अधिकारी मिल प्रबंधन से एक सप्ताह में लिखित जवाब लेकर देंगे। अगर अन्य मांगों को नहीं माना गया तो किसान मजदूर संगठन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगा।
किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, महानगर अध्यक्ष विजय राघव के नेतृत्व में 18 दिनों से नंगलामल शुगर मिल पर संगठन का धरना चल रहा था। इसे लेकर महापंचायत भी हुई थी। अब मंगलवार को किसानों की मांगों को लेकर मिल प्रबंधन और जिला गन्ना अधिकारी के साथ किसानों की वार्ता हुई। इसमें मिल प्रबंधन की ओर से 24 सूत्रीय मांगों में से 16 मांगों को मान लिया गया है। इनमें क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने, 26 दिन की जगह अब 30 दिन का वेतन कर्मचारियों को दिए जाने, क्षेत्र में विकास कार्य कराने और 30 किसानों पर मिल की ओर से किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अन्य मांगों पर जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने एक सप्ताह में मिल प्रबंधन से लिखित जवाब लेकर किसान मजदूर संगठन को देने की बात कही। इस पर संगठन ने सहमति जताई और धरना समाप्त कर दिया। अब मिल का संचालन भी तय समय पर 31 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं, किसान मजदूर संगठन ने कहा कि अगर एक सप्ताह में अधिकारी अपनी बात पर अडिग नहीं रहे तो संगठन की ओर से गन्ना कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed