फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 100-year journey of the RSS was introduced through a drama.

Meerut News: नाटक के मंचन से आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा से कराया परिचित

Sun, 28 Dec 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The 100-year journey of the RSS was introduced through a drama.
संस्कार भारती का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्रबोस प्रेक्षागृह में संघ गंगा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शनिवार को संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा संघ गंगा के तीन भगीरथ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर एवं मधुकर दत्तात्रेय देवरस के कृतित्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के चयनित प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीधर गाडगे द्वारा लिखित और मातारानी फाउंडेशन की ओर से मंचित इस नाटक का निर्देशन संजय पेडसे ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस मेरठ प्रांत के संघचालक प्रेमचंद्र व संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय द्वारा किया गया। 30 सदस्यीय नाटक दल के मार्गदर्शक रविंद्र भुसारी रहे। संगीत भाग्यश्री चिट्नीस, नेपथ्य में सतीश पेडसे और निर्माता सारंगी पेडसे का था। संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डाॅ. मयंक अग्रवाल, महामंत्री डाॅ. दिशा दिनेश, प्रांत अध्यक्ष डाॅ. वागीश दिनकर व डॉ. शीलवर्धन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

नाटक के मंचन ने दर्शकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ साल यात्रा से परिचित कराया। जिसमें संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों के कार्य, उनका राष्ट्रीय नेतृत्व, नेतृत्व का हस्तांतरण, उससे जुड़ा इतिहास और जीवन चरित्र मंच पर जीवंत हुआ। संघ की स्थापना का संकल्प, प्रचार-प्रसार, महात्मा गांधी व डॉ. हेडगेवार की भेंट का प्रसंग अविस्मरणीय रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल और गुरु जी के मध्य संवाद, कश्मीर विलय, संघ पर प्रतिबंध के संवाद, भारत माता के रूप में सूत्रधारिका ने ठोस वाणी में सहजता से प्रस्तुत किया। गुरु जी का अखंडानंद के साथ प्रवास, नागपुर लौटने पर डाॅ. हेगडेवार से भेंट और उनका अंतिम भाषण व सरसंघचालक पद का गुरु जी को हस्तांतरण दर्शाया गया। संचालन रचना जौहरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर आशावादी, प्रो. प्रशांत कुमार, भारत भूषण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed