फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TGT exam starts today, gate will be closed 45 minutes before the start of the paper

Meerut News: टीजीटी परीक्षा आज से, पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट

Fri, 16 Jan 2026 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
TGT exam starts today, gate will be closed 45 minutes before the start of the paper
जिले के 28 केंद्रों पर 16 और 17 जनवरी को दो पालियों होने वाली परीक्षा के लिए कुल 35,424 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 7:30 बजे, द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा प्रवेश
- परीक्षा में मोबाइल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार
और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही मोबाइल फोन लेकर केंद्र पर आ सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 17 और 18 जनवरी को होने वाली यूपी लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक (टीजीटी) परीक्षा की तैयारी के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दोनो दिन दो-दो पालियों में होगी। जिले के 28 केंद्रों पर कुल 35,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन 19,968 और दूसरे दिन 15,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर यदि किसी अभ्यर्थी, शिक्षक या कर्मचारी के पास मोबाइल फोन मिला तो केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट सीधे जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
प्रथम पाली सुबह 9 से 11 और द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के संबंध में जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि केवल केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही मोबाइल फोन लेकर केंद्र पर आ सकेंगे। बाकी किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 7:30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले यानी सुबह 8:15 बजे और दोपहर 2:15 बजे द्वार बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों से उनकी आईडी की स्व प्रमाणित फोटो कॉपी भी ली जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा श्रुत लेखक, 20 मिनट अतिरिक्त समय
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी श्रुतलेखक की सुविधा मांग सकते हैं। उन्हें प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र, दो फोटो और मूल आईडी साथ लाएं। जीआईसी उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सह-केन्द्र व्यवस्थापक और 50 प्रतिशत बाह्य निरीक्षक तैनात रहेंगे। शेष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त करेंगे। आयोग के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार सिंह और अजित पाल सिंह ने सभी से आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें, निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु साथ न लाएं।

महिलाओं के सामान्य आभूषण उतरवाने की जरूरत नही पड़ेगी
केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी होगी, लेकिन महिला अभ्यर्थियों की नाक में पहनी जाने वाली लौंग जैसी सामान्य आभूषणों को उतरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तलाशी का मुख्य फोकस मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी ऐसी वस्तु पर रहेगा जो परीक्षा की गोपनीयता को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed