फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TGT exam conducted under strict supervision, knowledge and language proficiency tested

Meerut: कड़ी निगरानी में हुई टीजीटी परीक्षा, ज्ञान व भाषा दक्षता की हुई परख

Sun, 18 Jan 2026 09:06 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 09:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी टीजीटी) परीक्षा रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच किया गया। परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की विषयगत समझ, तार्किक क्षमता तथा भाषा दक्षता का मूल्यांकन करना रहा।

विज्ञापन
TGT exam conducted under strict supervision, knowledge and language proficiency tested
परीक्षा देकर लौटते परिक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी की परीक्षा मेरठ के 16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। रविवार को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के और 120 प्रश्न अंग्रेजी विषय से संबंधित रहे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की थी। मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाने के लिए प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया था, जिससे अभ्यर्थियों को उत्तर चयन में सावधानी बरतनी पड़ी। रविवार को दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन

 

TGT exam conducted under strict supervision, knowledge and language proficiency tested
परीक्षा केंद्रों से बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

प्रश्नों में समसामयिक और अकादमिक संतुलन

परीक्षा में सामान्य अध्ययन के अंतर्गत इतिहास, समसामयिक घटनाएं, सरकारी योजनाएं, कृषि एवं पर्यावरण से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। अंग्रेजी खंड में भाषा अनुवाद, व्याकरण, शब्दावली और गद्यांश आधारित प्रश्न पूछे गए। एक प्रश्न में अंग्रेजी कथन का उपयुक्त हिंदी अनुवाद चुनने को कहा गया, जिससे अभ्यर्थियों की भाषायी समझ की गहराई परखी गई। इसके अलावा प्रश्नपत्र में यह भी पूछा गया कि राष्ट्रीय स्वच्छ शहर जनसंख्या मिलियन प्लस पुरस्कार 2024-25 में तीसरा स्थान किस शहर को मिला, जिसका सही उत्तर लखनऊ रहा। सिंधु सभ्यता से संबंधित प्रश्न में विशाल स्नानागार का साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त होने का उल्लेख किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के उद्देश्य, कृषि से जुड़े संकरण प्रश्न और जैविक उत्पादन से संबंधित एनपीओपी कार्यक्रम जैसे विषय भी शामिल रहे।


सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह वर्जित रही। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रही।


अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

हार्वर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस से परीक्षा देकर निकली अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर इजी टू मॉडरेट रहा। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर संतुलित और स्कोरिंग था। अंग्रेजी विषय के प्रश्न व्यावहारिक और पाठ्यक्रम आधारित रहे। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों से आए अभ्यर्थियों ने कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों की बात कही।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी टीजीटी) परीक्षा रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच किया गया। परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की विषयगत समझ, तार्किक क्षमता तथा भाषा दक्षता का मूल्यांकन करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed