फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terrorist input is alerted in West UP after removed article 370 in Jammu and Kashmir

स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट: 370 हटने के बाद पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Thu, 15 Aug 2019 03:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Aug 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Terrorist input is alerted in West UP after removed article 370 in Jammu and Kashmir
शहर में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में 370 और 35 ए हटने के बाद पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट मिला है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। शहर में इंट्री करने वाले प्वाइंट पर चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी, पुलिस तैनात कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में चेकिंग शुरू की गई है। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक आतंकी इनपुट को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी बुलाई गई है। साथ ही बुधवार शहर के अतिसंवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया गया। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। बाहरी नंबर के वाहनों की तलाशी भी ली गई। शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है। इसमें सात सीओ की ड्यूटी लगी है। एक सीओ सेक्टरों की मॉनिटरिंग करेंगे। 
विज्ञापन


यूपी: 15 अगस्त पर अलर्ट के बीच हैंडग्रेनेड व हथियार समेत युवक की तस्वीर वायरल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल, होटल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों समेत कई जगहों पर एलआईयू और थाना पुलिस चेकिंग कर रही है। डॉग स्कवायड और बम डिस्पोजल दस्ता भी टीम में शामिल हैं। एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ कैंट संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने सभी थानेदारों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कैंट में आर्मी की क्यूआरटी टीम भी सहयोग कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed