फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   terror of the conspiracies in shastrinagar area

शास्त्रीनगर में मनचलों के आतंक से महिलाओं में दहशत, एसओ मेडिकल से जवाब तलब

Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
terror of the conspiracies in shastrinagar area
मेरठ। शास्त्रीनगर में मनचलों के आतंक से महिलाओं में दहशत है। वहीं, अधिकारियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट की वारदातों पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसएसपी ने एसओ मेडिकल से जवाब तलब किया है। वहीं, महिला को थप्पड़ मारकर भागते स्कूटी सवार के फोटो शास्त्रीनगर क्षेत्र में चस्पा कराए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर ई ब्लॉक स्थित एक मकान के बाहर काम कर रही महिला को थप्पड़ मारकर भागता आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी और बाइक सवार मनचले महिलाओं से आए दिन छेड़छाड़ एवं मारपीट करके फरार हो जाते हैं। इसके चलते महिलाओं में दहशत है। आरोपियों के खिलाफ सबूत देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी जानकारी पाकर एडीजी और आईजी ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि स्कूटी पर भागते आरोपी के फोटो शास्त्रीनगर क्षेत्र में चस्पा कराए हैं। जिससे उसकी पहचान हो सके और उसे गिरफ्तार किया जा सके। इस बाबत एसओ मेडिकल से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मनचलों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
एसएसपी का कहना है कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में मनचलों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही हैं। इसके मद्देनजर मेडिकल एवं नौचंदी पुलिस द्वारा मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। छेड़छाड़ की वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि किसी महिला को कोई परेशानी है तो वह सीधे पुलिस या फिर अधिकारी से शिकायत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed