फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension over possession of well in Rasulpur Dhauldi, four arrested

Meerut News: रसूलपुर धौलड़ी में कुएं पर कब्जे के लिए तनाव, चार गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Tension over possession of well in Rasulpur Dhauldi, four arrested
जानीखुर्द। धौलडी में कुंए पर कब्जे का विरोध करते बजरंग दल के कार्यकर्ता फोटो संवाद
बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में बुधवार रात एक समुदाय द्वारा धार्मिक महत्व के प्राचीन कुएं को तोड़कर उस पर अवैध कब्जे के प्रयास के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। थाना जानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव रसूलपुर धौलड़ी के मुख्य बाजार के समीप पंचायत की भूमि पर एक वर्षों पुराना कुआं स्थित है, जिसका उपयोग हिंदू पक्ष के लोग धार्मिक कार्यों के लिए करते आ रहे हैं। बुधवार देर रात दूसरे समुदाय के कुछ व्यक्तियों ने कुएं की चहारदीवारी को ढहा दिया और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज बजरंगी और जिला संयोजक गोविंद राहुल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार और जानी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने और आश्वासन के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से हर्ष गर्ग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, मामले में नामजद चार आरोपियों हसन अब्बास, असगर, उस्मान और नजमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed