सहारनपुर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में तनाव, पीएसी तैनात, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में युवती के साथ हुई छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की।
थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा दो पक्षों को समझाकर उनका समझौता कराया गया।
बताया गया है, कि मंगलवार को दोपहर को दोनों पक्षों के पांच-छह युवक देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में किसी कार्य से गए थे, जहां दोनों पक्षों में छेड़खानी को लेकर कहासुनी हो गई, जिसकी सूचना गांव में पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों में तनाव हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते एसपी देहात एसपी देहात विद्या सागर मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।