फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tension in the village after lover couple's court marriage, and police force deployed

मेरठ: अलग- अलग समुदाय के युवक-युवती की कोर्ट मैरिज से तनाव, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 17 Apr 2019 06:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Tension in the village after lover couple's court marriage, and police force deployed
यूपी पुलिस

दो समुदाय के युवक-युवती द्वारा कोर्ट मैरिज करने के बाद गांव में बैठक हुई। युवती पक्ष के लोगों ने युवती को सौंपने की मांग की, लेकिन युवक पक्ष के लोगों ने इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। मामला यूपी के मेरठ जनपद का है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक समुदाय की युवती दो दिन पहले लापता हो गई। इस मामले में युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके भाई पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को दौराला पुलिस ने युवती को भराला मार्ग से बरामद कर लिया। थाने पर युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। उसने खुद को बालिग बताते हुए कई माह पूर्व की गई कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को दिखाए। इस पर पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को साथ भेज दिया था। इस मामले में मंगलवार को युवती पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के साथ बैठक की। इसमें युवक पक्ष के लोग भी पहुंचे। इस दौरान युवती पक्ष ने दूसरे पक्ष से युवती को सौंपने की मांग की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 

सूचना पर एसओ रितेश कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों से बात कर उन्हें समझाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed