फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tense peace prevails in Salawa village, notices to be sent to encroachers

Meerut News: सलावा गांव में तनावपूर्ण शांति, अतिक्रमण करने वालों को भेजे जाएंगे नोटिस

Sun, 21 Sep 2025 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tense peace prevails in Salawa village, notices to be sent to encroachers
सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में सुनित राजपूत और नाजिम पक्ष में मंगलवार को हुए संघर्ष के बाद शनिवार को तनावपूर्ण माहौल के साथ शांति का बनी रही। गांव की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सुरक्षा बल गांव में तैनात रहा। प्रशासन ने गांव में 12 अवैध मकानों और डेयरी को चिह्नित कर लिया है। इन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि यह कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही है। इसका गांव में हुए विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है। जिन लोगों ने नाले या सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा किया है। उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। दो पक्षों के बीच संघर्ष की स्थिति से इस कार्रवाई का लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


संघर्ष के बाद सोनित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने नाले और सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिए हैं, जिससे गांव में जलभराव की समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने समीर और अहसान की डेयरी व मकान का हिस्सा ध्वस्त कर दिया था। लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी जमीन और नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है। इससे गांव में हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने मुख्य आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की थी। शुक्रवार को रालोद और आसपा के प्रतिनिधिमंडलों ने गांव पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से गांव में प्रवेश नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत 
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में हाल ही में हुए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद अब मामला सोशल मीडिया पर राजनीतिक गर्मी का विषय बनता जा रहा है। शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं विभिन्न संगठनों और नेताओं ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा किए।

विधायक अतुल प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि सलावा में हुए विवाद को कुछ लोग धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को क्षेत्र के विकास, रोजगार या शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम बनाकर समाज में ज़हर घोल रहे हैं। हम हर वर्ग के साथ खड़े हैं और बिना भेदभाव के सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने विरोधी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अपने भाषणों में बाबर, औरंगजेब, मुसलमान और पाकिस्तान जैसे शब्दों से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन आजाद के प्रदेश संगठन मंत्री हनीफ राणा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में सभी को साथ रहना है। झगड़े हर जगह होते हैं लेकिन भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन निष्पक्ष रहे और किसी पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करे।

वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की हार के बाद माहौल खराब करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरधना के सलावा और कंकरखेड़ा जैसी जगहों पर घटनाएं इसी पृष्ठभूमि में हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed