फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teni Tikait Controversy: BKU activists boil over statement, effigies burnt in Muzaffarnagar

Teni Tikait Controversy: टेनी के बयान पर भाकियू कार्यकर्ताओं में उबाल, मुजफ्फरनगर में फूंका पुतला

Wed, 24 Aug 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Aug 2022 01:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।

विज्ञापन
Teni Tikait Controversy: BKU activists boil over statement, effigies burnt in Muzaffarnagar
पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BKU Update: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की ओर से किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।

विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी को तुरंत ही मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत ने कहा कि टेनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा सरकार को अपने मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार, लखनऊ जेल से पेशी पर आया था बिजनौर, 28 मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चरथावल और शहर के मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टेनी का पुतला फूंका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सम्मानित पद पर है, इसलिए उन्हें संभलकर बोलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed