{"_id":"6305d63ef9e0564f4218a8f3","slug":"teni-tikait-controversy-bku-activists-boil-over-statement-effigies-burnt-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teni Tikait Controversy: टेनी के बयान पर भाकियू कार्यकर्ताओं में उबाल, मुजफ्फरनगर में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teni Tikait Controversy: टेनी के बयान पर भाकियू कार्यकर्ताओं में उबाल, मुजफ्फरनगर में फूंका पुतला
Wed, 24 Aug 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:12 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BKU Update: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की ओर से किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी को तुरंत ही मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत ने कहा कि टेनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा सरकार को अपने मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार, लखनऊ जेल से पेशी पर आया था बिजनौर, 28 मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन
इससे पहले चरथावल और शहर के मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टेनी का पुतला फूंका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सम्मानित पद पर है, इसलिए उन्हें संभलकर बोलना चाहिए।