{"_id":"5e6fe76a8ebc3ea4a84297f5","slug":"tenders-stuck-in-wait-for-acceptance-work-started-by-keeping-rules-meerut-news-mrt473945867","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृति के इंतजार में अटके टेंडर, नियमों को ताक पर रख शुरू हुए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृति के इंतजार में अटके टेंडर, नियमों को ताक पर रख शुरू हुए काम
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्घाटन से पहले मैदान में जहां पौधे लगाने के लिए क्यारी तैयार की जा रही हैं वहीं दुकानों की सफाई भी शुरू हो गई है। मिटटी डालकर रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मेला मैदान में किए जा रहे कार्य बगैर टेंडर प्रक्रिया के हो रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मेला मैदान में किए जा इन कार्यों को लेकर नगर निगम अधिकारी चुप्पी साधे हैं। टेंडर प्रक्रिया अभी स्वीकृति के इंतजार में ही अटकी है।
फिलहला यहां जो कार्य चल रहे हैं उनमें दुकानों के बीच रास्तों को समतल करने का काम चल रहा है। फुलवारियों के लिए क्यारी भी बनाई जा रही हैं। इनके साथ साथ दुकान व पटेल मंडप की रंगाई पुताई, शौचालय आदि को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने 15 दिन पहले टेंडर निकाले थे। जिनपर निगम के आला अधिकारियों की स्वीकृति नहीं हुई है। कुछ ठेकेदार और पार्षदों का तो आरोप है कि निगम के अधिकारी कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बगैर टेंडर प्रक्रिया के ही काम करा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां काम तो ठेकेदार को करना है, लेकिन उसके लिए नगर निगम की जेसीबी और कूड़ा गाड़ियां जुटीं हैं।
नगरायुक्त के निर्देश पर जेई ने किसी ठेकेदार से मेला परिसर में मार्ग बनवाने का काम शुरू कराया है। टेंडर प्रक्रिया 15 दिन पहले शुरू की गई थी जो अभी पूरी नहीं हो पाई है। नौचंदी मैदान में नगर निगम की मशीन हैं या फिर ठेकेदार की। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि मेला उद्घाटन से पहले मैदान तैयार हो जाएगा। - यशवंत कुमार, चीफ इंजीनियर नगर निगम।
विज्ञापन
महापौर और नगरायुक्त ने किया नौचंदी मैदान का निरीक्षण
मेरठ। नौचंदी मेले के की तैयारियों को का जायजा लेने के लिए महापौर सुनीता वर्मा ने नगरायुक्त डा. अरविंद कुमार, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर मैदान का निरीक्षण किया। महापौर ने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि मेला उद्घाटन से पहले परिसर में पौधरोपण कराएं। लाइट प्रभारी को निर्देश दिए कि इस बार लाइट का किराया न बढ़ाया जाए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि मेले की सफाई में उनके विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। महापौर ने कहा कि आज मंगलवार को पटेल मंडप में मेला समिति की बैठक होगी। जिसमें मेला उद्घाटन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के अलर्ट के चलते मेले का उद्घाटन साधारण तरीके से करने की तैयारी है। निरीक्षण से पहले महापौर ने सूरजकुंड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।