फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tender process complete, now Lohia Park will be developed

टेंडर प्रक्रिया पूरी, अब विकसित होगा लोहिया पार्क

Sun, 18 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tender process complete, now Lohia Park will be developed
टेंडर प्रक्रिया पूरी, अब विकसित होगा लोहिया पार्क
विज्ञापन

मेरठ। जेल चुंगी रोड पर समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लोहिया पार्क शीघ्र विकसित हो जाएगा। शनिवार को इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। चयनित ठेकेदार के कार्य आदेश पर शासन की मुहर लगना बाकी है। इसके लिए नगर निगम सोमवार को टेंडर प्रक्रिया की रिपोर्ट शासन को भेज देगा।
सपा सरकार के समय लोहिया पार्क की नींव रखी गई थी। उस समय पार्क की भूमि को खाली कराया गया, लेकिन विकास शुरू नहीं हो पाया था। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद काफी समय तक इसकी फाइल अटकी रही। अब अमृत योजना से लोहिया पार्क को विकसित किया जाना है। कई बार पार्क का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया। शासन स्तर से पास होने के बाद पार्क की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकी। शनिवार को यह टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन

अब उम्मीद जगी है कि जेल चुंगी रोड पर शीघ्र ही लोहिया पार्क में हरियाली नजर आएगी। पूर्व में तैयार की गई पार्क की डीपीआर के अनुसार पार्क को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें हरियाली ही नहीं बल्कि लोगों को सुबह शाम घूमने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए सुंदर बेंच लगेंगी। पार्क को लाइटों से जगमग किया जाएगा। पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेगा ताकि भूगर्भ जल को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से मंगलवार तक इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। पार्क को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसका लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed