फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten thousand house tax deposited, uproar over writing Rs 40 thousand as outstanding on the receipt

Meerut News: दस हजार हाउस टैक्स जमा किया, रसीद पर 40 हजार बकाया लिखने पर हंगामा

Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand house tax deposited, uproar over writing Rs 40 thousand as outstanding on the receipt
मेरठ। हाउस टैक्स जमा करने को लेकर सोमवार को नगर निगम में बखेड़ा हो गया। गृहकर जमा करने के बाद भी जीआईएस सर्वे का 40 हजार बकाया पर्ची पर लिखने पर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद राजीव काले ने समर्थकों के साथ इसका विरोध किया। महिला कर्मचारी ने अभद्रता का आरोप लगाकर खिड़की बंद कर गृहकर जमा करने से इन्कार कर दिया। हंगामे की जानकारी पर नगरायुक्त को मौके पर आना पड़ा। तीन घंटे तक गृहकर जमा नहीं हुआ। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर निगम जो गृहकर जमा कर रहा है, उस रसीद पर जीआईएस सर्वे का बकाया भी लिख रहा है। सोमवार को एक नागरिक ने 10 हजार का गृहकर जमा किया। उसकी रसीद पर जीआईएस सर्वे का 40 हजार रुपये बकाया लिखा गया। इसकी जानकारी पाकर भाजपा पार्षद राजीव काले अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और इसका विरोध किया। गृहकर जमा कर रही महिला कर्मचारी ने भाजपा पार्षद पर धमकाने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए खिड़की बंद कर दी। जिससे वहां गृहकर जमा होना बंद हो गया। कर्मचारी भी तालाबंदी कर एकत्र हो गए। भाजपा पार्षद ने भी अपने और समर्थक मौके पर बुला लिए। मामला बढ़ने की जानकारी पाकर नगरायुक्त सौरभ गंगवार और अपर नगरायुक्त पंकज कुमार मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

नगरायुक्त ने दोनों पक्षों को अपने कक्ष में बुलाया। पार्षद ने आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं। महिला कर्मचारी ने पार्षद पर धमकाने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर समझौता कराया। इसके बाद महिला ने खिड़की के ताले खोलकर गृहकर जमा किए। इस दौरान तीन घंटे तक खिड़की बंद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था नहीं बना पा रहा निगम
पार्षद राजीव काले का कहना है कि जीआईएस सर्वे होल्ड हो गया था। इसके बाद भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। महिला कर्मचारी का व्यवहार भी ठीक नहीं है। नगर निगम व्यवस्था बनाने में फेल साबित हो रहा है।

वर्जन
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि 81 हजार भवनों का सर्वे कराया गया है, जो जमा कराया जा रहा है वह मौजूदा गृहकर है। बाकी सर्वे का बकाया गृ़हकर किस्तों में लिया जाएगा। जिसे रसीद पर लिखा जा रहा है।


लोग बोले काम छोड़कर आए हैं
प्रह्लादनगर निवासी राकेश ने बताया कि ड्यूटी छोड़कर हाउस टैक्स जमा करने आया था। काफी देर से लाइन में लगा था। अब विवाद के बाद कर्मचारी उठकर चली गईं। आज की छुट्टी हो गई है। दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम निवासी राज सिंह फौजी ने बताया कि निगम की व्यवस्था ठीक नहीं है। लोग अधिक हैं और खिड़की कम हैं। घंटाघर निवासी सुहैल ने बताया कि नगर निगम शोषण कर रहा है। सर्वे से अधिक बिल बनाया गया है। इस पर रोक लगनी चाहिए। काफी समय से लाइन में खड़ा था। नंबर आने का समय हुआ तो महिला कर्मचारी खिड़की बंद कर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed