फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ten samples taken from sardhana area

सरधना क्षेत्र से दस लोगों के नमूने लिये

Tue, 05 May 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
ten samples taken from sardhana area
सरधना। मेरठ की सब्जी मंडी में दस आढ़ती समेत कई कोराना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सरधना की सब्जी मंडी में भी हड़कंप है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंडी में आढ़ती, फल व सब्जी की होम डिलीवरी करने वालों की जांच कराई जाएगी। एसडीएम कार्यालय से जिन आढ़ती एवं होम डिलीवरी करने वालों द्वारा अनुमति ली गई है। उनकी लिस्ट तहसील से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांगी गई है ताकि उनकी कोराना की जांच कराई जा सके। उधर, सोमवार को कैली रूहासा मंडौरा व सरधना में दिल्ली तथा बाहर से आए लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग की गई। इनमें सरधना के गुजरान गेट के निकट से चार, रुहासा में चार व मंडौरा में दो लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेरठ की मंडी से फल व सब्जी लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है ताकि उनके नमूने लिये जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed