फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten new corona positive found in Muzaffarnagar District

मुजफ्फरनगर में दस नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप, महिला और दो मासूम बच्चे भी शामिल

Wed, 22 Apr 2020 01:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ten new corona positive  found in Muzaffarnagar District
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को आई 58 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 10 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें छह पुरकाजी  और चार केस खतौली के हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि पुरकाजी में मिले सभी छह लोग जमातियों के संपर्क में आए थे, जबकि खतौली में एक जमाती मिला है। बाकी तीन में एक महिला और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। जनपद में अब टोटल मामले 17 हो गए हैं जिनमें 6 जमाती शामिल है।
विज्ञापन


एक साथ 10 पॉजिटिव केस आने से प्रशासन में हड़कंप मचा है, वही लोगों में भी दहशत का माहौल है। जहां कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह  खतौली और पुरकाजी कस्बे हैं ,जो पहले से ही हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मंगलवार को 58 जांच रिपोर्ट आई, इनमें से 10 पॉजिटिव केस मिले हैं, जो छह पुरकाजी में और चार खतौली में है।
हालांकि पुरकाजी के तीन लोगों की जांच सस्पेक्टेड दर्शाई गई है ,फिर भी हम उन्हें कोरोना केस  मानते हुए उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। इन तीनों की जांच फिर से भेजी जाएगी।

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि खतौली में जो केस सामने आए हैं। उन चार में एक जमाती के अलावा एक महिला उसकी उसका 2 साल का पोता और 4 साल की पोती भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ,जबकि परिवार के तीन परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्र फिर से सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है परिजनों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी हासिल कर उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed