फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   temprature record in feb

आखिरी दिन तापमान ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड

Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
temprature record in feb
तापमान बढ़ा, टूटा 17 साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। लगातार बढ़ रहे तापमान ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 31.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा चल रहा है, जो 17 साल में सबसे ज्यादा रहा। दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण से तीन मार्च से जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेें 3 से 5 मार्च तक तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। वहीं, रविवार को एक्यूआई गिरावट के साथ 195 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

17 साल में 28 फरवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम
2021 31.7
2020 26.7
2015 25.4
2010 29.6
2006 25.8
2005 27.4
गेहूं की फसल पर खतरा
मोदीपुरम। कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार एक सप्ताह से बढ़ रहा तापमान गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। सबसे ज्यादा पछेती गेहूं की फसल को नुकसान होगा। इस समय तापमान 25 डिग्री के आसपास होना चाहिए, लेकिन 31 के पार पहुंच रहा है, जिससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ता है। पछेती गेहूं की बुवाई जनवरी तक की जाती है और फरवरी में ही तापमान 30 के पार पहुंच गया, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed